Skip to content

श्री गोविंद यात्रा सेवा परिवार की ओर से मुख्य सेवादार रिंकू बटवाल ने भ्रमण यात्रा रद्द होने पर यात्रियों को राशि वापिस की:-

जेएल न्यूज / JL NEWS 

अमृतसर (पंजाब) / 20-04-2026

(रिपोर्ट – मंजीत सिंह

श्री गोविंद यात्रा सेवा परिवार की ओर से आयोजित पांचवी विदेश भ्रमण यात्रा जो कि दुबई शहर के लिए 28 फरवरी को अमृतसर से दुबई के लिए रवाना हुई थी लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण उसी दिन ईरान अमेरिका युद्ध शुरू हो गया था इसी के कारण यह भ्रमण यात्रा रद्द की हो गई और इस भ्रमण यात्रा में शामिल होने वाले सभी यात्रियों की बुकिंग राशि दुबई में फंसी हुई थी जो कि होटलों की बुकिंग स्थानीय दर्शन टिकटे और खाने आदि के खर्च के लिए भेजे थे इस यात्रा में आने जाने की फ्लाइट टिकटों की राशि 27000 रु प्रति यात्री पहले ही वापिस बांटे जा चुके है रविवार को बकाया राशि 35000 रु प्रति यात्री के मुताबिक चेक भी बांटे गए हैं श्री गोविंद यात्रा सेवा परिवार के मुख्य सेवादार रिंकू बटवाल ने बताया कि यात्रियों को यह राशि वापिस करते हुए बहुत प्रसन्नता हो रही हैं और जिन 18 यात्रियों को चेक के रूप में पैसे वापिस मिले है उनमें भी काफी उत्साह देखा गया इस मौके पर इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रसिद्ध ज्योतिषकार राम पाल शर्मा विशेष रूप से पहुंचे और उनके द्वारा ही यात्रियों को चेक बांटे भी बांटे गए इस शुभ अवसर पर हरि नाम संकीर्तन समारोह का आयोजन भी किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य प्रभु का कोटि कोटि धन्यवाद किया गया इस मौके पर सतीश नागपाल, सालिग राम ,राकेश बहल जी डी खुराना , सुनीता बहल, मीनू तलवाड़, हीरा लाल शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *